उमरियापान, जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अभिनय विश्वकर्मा रोज सख्त निर्देश दे रहे हैं, लेकिन उमरियापान पुलिस ने उनके आदेशों को ठेंगा दिखा दिया है। थाने से महज कुछ दूरी पर ग्राम पंचायत महनेर में खुलेआम जुए का बड़ा फड़ संचालित हो रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महनेर में हर दिन सुबह से लेकर आधी रात तक जुए का फड़ सजता है। यहां हजारों-लाखों का दांव लगता है और उमरियापान समेत आसपास के दर्जनों गांवों से जुआरी पहुंचते हैं।
*गांव बर्बाद, पुलिस मौन*
ग्रामीणों का कहना है कि इस फड़ की वजह से गांव में विवाद बढ़ गए हैं। युवा जुए की लत में बर्बाद हो रहे हैं और कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं। पुलिस मोन इससे साफ जाहिर होता है कि बिना थाना पुलिस की शह के, थाने के इतने नजदीक इतना बड़ा अवैध कारोबार चलना मुमकिन नहीं है।
ग्रामीणों ने एसपी कटनी से मांग की है कि महनेर में चल रहे जुए के फड़ पर तत्काल छापा मारकर आयोजकों और संरक्षण देने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।




