Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • विश्व कप और 2011विश्व कप फाइनल की बात होगी, याद आएंगे गंभीर

विश्व कप और 2011विश्व कप फाइनल की बात होगी, याद आएंगे गंभीर

दैनिक जागरण@ किसी भी खेल में कोई भी खिलाड़ी आता है देश के लिए खेलता है और एक दिन अपने फैंस को अलविदा कह जाता है। उस खिलाड़ी के जाने के बाद याद रह जाती है उनकी कुछ ऐसी यादें जिसकी वजह से देश को गौरव के पल मिले होते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा जरूर कह दिया लेकिन जब-जब टी 20 विश्व कप 2007 और 2011 विश्व कप फाइनल की बात होगी वो जरूर याद किए जाएंगे। टी 20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर ने खेली सबसे बड़ी पारी धौनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी 20 विश्व कप का खिताब पाकिस्तान को हराकर जीता। ये देश के लिए गौरव का पल था। इस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुुकाबले में गंभीर की पारी को शायद ही भूला जा सकता है। इस मैच में गंभीर ने भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन बनाए थे। गंभीर की इस शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाए थे। गंभीर ने ये पारी सिर्फ 54 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से खेले थे। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने खिताब जीता था। आइसीसी विश्व कप 2011 फाइनल में गंभीर की वो पारी आइसीसी विश्व कप 2011 का खिताब भारत ने धौनी की कप्तानी में जीता और इस मैच में भी अपनी टीम को जीत दिलाने में गौतम गंभीर ने बड़ी भूमिका अदा की थी। फाइनल मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम की शुरुआत फाइनल मैच में काफी खराब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज सहवाग (0) और तेंदुलकर (18) जल्दी आउट हो कर पवेलियन लौट गए। इनके आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए गंभीर ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर ले गए। फिर बार में धौनी ने नाबाद 91 और युवी ने नाबाद 21 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। इस फाइनल मैच की सबसे खास बात ये रही कि गंभीर ने एक छोर से भारतीय बल्लेबाजी को पूरी तरह से संभाला था और जीत का रास्ता तैयार कर दिया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]