ढीमरखेड़ा वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला अब महिलाओं की सुरक्षा पर आ गया है। उमरपानी गांव की एक महिला जंगल में भैंस चराने गई तो दबंगों ने उसके साथ गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी।
पीड़िता ने ढीमरखेड़ा थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई
*जंगल में घेरकर की अभद्रता*
पीड़ित महिला ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने मवेशी लेकर जंगल गई थी। तभी वहां मौजूद फूल सिंह ने उसे अकेला देखकर घेर लिया।
फूल सिंह ने गंदी गालियां देते हुए उसका हाथ पकड़ लिया, अभद्रता की और धमकाते हुए बोला -अगर दोबारा जंगल में दिखी तो जान से खत्म कर दूंगा
महिला की चीख सुनकर इंदर कुमार और अल्ताफ खान सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे दबंग के चंगुल से बचाया
*कब्जे का विरोध करने पर धमकाते हैं दबंग*
ग्रामीणों का कहना है कि फूल सिंह, गजराज और गुलजार सहित कुछ लोग बाहर से आकर जंगल की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। जो भी ग्रामीण विरोध करता है, उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। गरीब ग्रामीण महिलाएं तो जंगल में घुसने से भी डरने लगी हैं।
*पीड़िता बोली - हमें न्याय चाहिए*
थाने के बाहर रोते हुए पीड़िता ने कहा - "हम गरीब भैंस चराकर अपना पेट पालते हैं, क्या हम जंगल में भी नहीं जा सकते? मुझे न्याय चाहिए।"
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग और कलेक्टर से मांग की है कि जंगल को अतिक्रमण से मुक्त कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।





