Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @देगवां महगवां में सरपंच की शह पर रेत का काला कारोबार: उपसरपंच बना रेत माफिया, फर्जी बिलों से शासकीय फंड में सेंध - राजस्व विभाग मौन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @देगवां महगवां में सरपंच की शह पर रेत का काला कारोबार: उपसरपंच बना रेत माफिया, फर्जी बिलों से शासकीय फंड में सेंध - राजस्व विभाग मौन।

 ढीमरखेड़ा, कटनी।* ढीमरखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत देगवां महगवां इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बन गई है। आरोप है कि पंचायत के उपसरपंच जनक कुमार खुद रेत माफिया बनकर सरपंच के संरक्षण में दिन-रात अवैध रेत का खनन और सप्लाई कर रहे हैं।
*पंचायत के काम में ही खपा रहे अवैध रेत, फिर फर्जी बिलों से निकाल रहे पैसा*
ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नदी-नालों से चोरी की गई इसी अवैध रेत को पंचायत के निर्माण कार्यों - सीसी रोड, नाली, भवन निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद कागजों में बाहर से रेत खरीदने के फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये के शासकीय फंड का बंदरबांट किया जा रहा है।
यानी चोरी की रेत, और पैसा भी हजम।
*प्रशासन की चुप्पी पर सवाल*
सबसे बड़ा सवाल राजस्व और खनिज विभाग की भूमिका पर है। पंचायत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिन-दहाड़े रेत ढोई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। प्रशासन की इस मौन सहमति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कलेक्टर स्तर से निष्पक्ष जांच हो तो लाखों के राजस्व नुकसान और फर्जीवाड़े का बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]