Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@जमीन के नीचे गाड़ रखे थे महुआ लहान के ड्रम: विजयराघवगढ़ पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा, 25 हजार का लहान नष्ट।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@जमीन के नीचे गाड़ रखे थे महुआ लहान के ड्रम: विजयराघवगढ़ पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा, 25 हजार का लहान नष्ट।

विजयराघवगढ़, कच्ची शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा में पारधी डेरों पर दबिश देकर जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए महुआ लहान के ड्रम बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए।
पुलिस को देख भागे आरोपी
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में टीम ने इन गांवों में छापा मारा।
पुलिस को आता देख पारधी डेरों में अफरा-तफरी मच गई और पुरुष सदस्य जंगल की ओर भाग निकले। जब पुलिस ने डेरों की सर्चिंग की तो जमीन में गाड़े हुए प्लास्टिक के बड़े-बड़े डिब्बों/ड्रमों में भारी मात्रा में महुआ लहान भरा मिला
पुलिस ने बरामद करीब 25,000 रुपये कीमत के महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, सउनि जगदीश पाण्डेय, सउनि जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, म.आर. जयंती उइके एवं प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]