Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स पर छापा: 5 दुकानों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जारी हुए कारण बताओ नोटिस।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स पर छापा: 5 दुकानों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जारी हुए कारण बताओ नोटिस।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कलेक्टर तिवारी के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स पर छापा: 5 दुकानों में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, जारी हुए कारण बताओ नोटिस। 
*कटनी।* कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं की बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के कई मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।
 *बसंत मेडिकल एजेंसी हीरागंज, लकी फार्मा हीरागंज, भभूती मेडिकल स्टोर्स माधवनगर, मोहित फार्मानिक माधवनगर और श्री जय मेडिकल स्टोर्स माधवनगर* में कई कमियां मिलीं।
क्या-क्या मिला गड़बड़- नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं के बिक्री रिकॉर्ड में गड़बड़ी- एमटीपी किट और शेड्यूल H, H1 दवाओं के भंडारण और रिकॉर्ड में अनियमितता- दुकानों में साफ-सफाई और दवाओं के रख-रखाव के मानकों का पालन नहीं
विभाग ने सभी 5 संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तय समय में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने जिले के सभी मेडिकल संचालकों को चेताया है कि नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो अगला नंबर उनका हो सकता है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]