Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा में गरजे किसान: बोले - भावांतर योजना किसान विरोधी, संगठन होगा और मजबूत।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा में गरजे किसान: बोले - भावांतर योजना किसान विरोधी, संगठन होगा और मजबूत।

ढीमरखेड़ा भारतीय किसान संघ महाकोशल प्रांत ने ढीमरखेड़ा में बड़ी किसान सभा कर सरकार को चेताया। सभा का मुख्य मुद्दा रहा - भावांतर योजना। किसानों ने एक स्वर में कहा कि यह योजना कागजों पर अच्छी लगती है, लेकिन जमीन पर छोटे किसान के लिए आफत है।
क्या है किसानों की परेशानी
किसानों ने कहा, गांव से 30-40 किमी दूर बने केंद्र तक ट्रैक्टर में उपज ले जाना, फिर दिनभर लाइन में लगना, छोटे किसान के बस का नहीं। भाड़ा और मजदूरी जोड़ दें तो भावांतर का लाभ ही खत्म हो जाता है।
*अब नहीं बिखरेंगे, संगठित होंगे*
सभा में तय हुआ कि अब हर गांव-गांव में किसान संघ को मजबूत किया जाएगा। किसानों को बाजार के भाव, एमएसपी, सरकारी योजनाओं और उनके हकों के बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि कोई भी योजना उन पर थोपी न जा सके।
सभा को भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हेतलाल पटेल, प्रांतीय संगठन मंत्री पुरन लाल शर्मा (भिंड), संभाग के नंद कुमार परोहा (जबलपुर), कटनी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल और ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान सतीश ज्योतिष, सुनील तिवारी, विनोद पुरी, रामभाई पटेल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]