Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार का माल जब्त।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार का माल जब्त।

विजयराघवगढ़ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहीं, बल्कि रात्रि गश्त के दौरान एक गांजा तस्कर को 4 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
*रात में पुल के पास पकड़ा गया आरोपी*
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य व एसडीओपी  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम  दरम्यानी रात गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम हिनौता महानदी के नवीन पुल के पास एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की बोरी लिए संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा।
पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हिकमतअमली से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम *उत्तम पारधी पिता कोचिस पारधी उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी* बताया।
तलाशी लेने पर बोरी से 4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।
*NDPS एक्ट में मामला दर्ज, भेजा जेल*
आरोपी के खिलाफ थाना विजयराघवगढ़ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि जयराम साकेत, आरक्षक नीतेश सिंह की मुख्य भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]