विजयराघवगढ़, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।
*ऐसे पकड़ा गया अवैध रेत का ट्रैक्टर*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर को थाना विजयराघवगढ़ का गश्ती दल क्षेत्र में भ्रमण पर था। तभी ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक *MP 21 AB 0406* रेत से भरी ट्रॉली के साथ आता दिखाई दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से रेत परिवहन से संबंधित रॉयल्टी पर्ची और वैध दस्तावेज मांगे। चालक *संतोष आदिवासी पिता स्व. कुसुम आदिवासी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसवाही* कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। प्रथम दृष्टया अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जप्त कर थाने ले आई।
जांच में सामने आया कि उक्त ट्रैक्टर का मालिक *विनोद पिता होरीलाल राय निवासी भैंसवाही* है।
*सख्त धाराओं में कार्रवाई*
पुलिस ने जप्तशुदा वाहन के विरुद्ध *धारा 106 BNSS और 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम* के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा है।
*पुलिस की सख्त चेतावनी*
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*सराहनीय भूमिका*
इस सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के साथ प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति और प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।





