Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ग्राम पंचायत तेवरी में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ग्राम पंचायत तेवरी में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित।

बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को दिया बढ़ावा। 
जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में मातृ शक्तियों  की रही मौजूदगी। 
कटनी  मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत कटनी की अध्यक्ष  सुनीता मेहरा  तथा जिला पंचायत सीईओ  हरसिमरनप्रीत कौर की विशेष मौजूदगी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष मेहरा ने बालिकाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। वहीं, सीईओ  कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं शिक्षा, कृषि, स्व-सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाकर ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को उचित अवसर एवं मंच उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
*सरपंच और जागरूक मातृ शक्तियों ने विचार किए साझा*
कार्यक्रम में सरपंच  काजल रजक ने महिला सहभागिता एवं नेतृत्व के महत्व पर विचार व्यक्त किए। श्रीमती अर्चना रजक एवं श्रीमती लता श्रीवास ने आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अपराजिता जैन ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि शिक्षिकाओं श्रीमती ज्योति नायक एवं श्रीमती सारिका ठाकुर ने बालिका शिक्षा की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
*शिक्षा,खेल और समाज सेवा को मिले सम्मान*
समारोह में शिक्षा, खेल, समाजसेवा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम विकास एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला सरपंच एवं पंच जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार झा, परियोजना अधिकारी  सतीश पटेल, पंकज नामदेव, कमल सिंह उपसरपंच श सुशील कुशवाहा, बाल संरक्षण अधिकारी  मनीष तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]