Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 5 महीने से लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 5 महीने से लापता नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब।

कटनी अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया है
दिनांक 06/05/2026 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के बिना बताए कहीं चले जाने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयराघवगढ़ में *धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य और एसडीओपी  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने नाबालिग की दस्तयाबी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं।
*लगातार सर्चिंग के बाद मिली सफलता*
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश और सायबर टीम की मदद से अथक प्रयास किए गए। जिसके परिणामस्वरूप दिनांक *16/10/2026* को पुलिस को बड़ी सफलता मिली और नाबालिग बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। बाद में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक श्याम दास, महिला आरक्षक जयंती और सायबर टीम के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]