Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @कटरिया में रावण दहन पर विवाद के बादल: दो समुदायों में तनातनी, सरपंच ने SDM से मांगा हस्तक्षेप।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कटरिया में रावण दहन पर विवाद के बादल: दो समुदायों में तनातनी, सरपंच ने SDM से मांगा हस्तक्षेप।


 ढीमरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटरिया में रावण दहन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत कटरिया की सरपंच  ताराबाई झारिया एवं सचिव सोने सिंह मार्को ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) ढीमरखेड़ा को लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया है कि गांव में इस बार नवरात्रि पर दुर्गा प्रतिमा के साथ-साथ रावण का पुतला भी तैयार किया गया है।
लेकिन रावण दहन को लेकर गांव के आदिवासी और भीम आर्मी के बीच आपत्ति और असहमति सामने आ रही है। दोनों समुदायों के अलग-अलग मत के कारण दशहरा पर विवाद बढ़ने की आशंका है।
*पंचायत ने की शांति की अपील*
ग्राम पंचायत ने अपने आवेदन में कहा है कि धार्मिक आयोजनों में आपसी सौहार्द सबसे जरूरी है। प्रशासन समय रहते दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर बातचीत कराए और सहमति बनवाए, ताकि गांव में किसी भी तरह का तनाव या लड़ाई-झगड़ा न हो।
पंचायत ने प्रशासन से मांग की है कि दशहरा पर्व से पहले ही मौके पर आकर दोनों समुदायों के बीच संवाद स्थापित किया जाए और शांतिपूर्ण तरीके से रावण दहन का समाधान निकाला जाए।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]