Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @मुरवारी पोस्ट ऑफिस में अव्यवस्था का आलम: खाता होल्ड खुलवाने 15 दिन से भटक रहा खाताधारक।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @मुरवारी पोस्ट ऑफिस में अव्यवस्था का आलम: खाता होल्ड खुलवाने 15 दिन से भटक रहा खाताधारक।

ग्रामीण ने लगाए लापरवाही के आरोप, फोन तक नहीं उठातीं जिम्मेदार मैडम
*कटनी, ढीमरखेड़ा।* केंद्र सरकार जहां डाकघरों को डिजिटल बैंकिंग और जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने का दावा कर रही है, वहीं कटनी जिले के ग्रामीण अंचल में जमीनी हकीकत इसके उलट है। ढीमरखेड़ा जनपद के ग्राम मुरवारी स्थित पोस्ट ऑफिस में अव्यवस्था और कर्मचारी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खाम्हा निवासी *राजकुमार पिता...* पिछले 15 दिनों से अपना पोस्ट ऑफिस खाता होल्ड खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित के अनुसार उसने 15 दिन पूर्व ही होल्ड खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे, परन्तु आज दिनांक तक उसका कार्य नहीं किया गया है।
*मैडम के इंतजार में बीत रहा समय*
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में पदस्थ संबंधित मैडम अक्सर ड्यूटी से नदारद रहती हैं। "सोमवार को कहा गया मंगलवार को आना, मंगलवार को आया तो मैडम मिली ही नहीं। आज फोन लगाया तो रिसीव नहीं किया। पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो आज भी मैडम ड्यूटी पर नहीं आईं।" पीड़ित ने बताया कि कभी ताला बंद मिलता है तो कभी काम टाल दिया जाता है।
*ग्रामीणों में आक्रोश*
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर ही आम लोगों, किसानों और बुजुर्गों के लिए बैंकिंग का प्रमुख माध्यम है। ऐसे में कर्मचारियों के इस तरह के रवैये से लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मुरवारी पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]