पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कन्याशाला स्कूल के पास चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
*पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना*
पुलिस के अनुसार दिनांक 18/10/2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवराकला में कन्याशाला स्कूल के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपयों-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
*6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और ताश बरामद*
पकड़े गए आरोपियों की पहचान -शैलेंद्र असाटी ,भूरा कुशवाहा , सूरजगुप्ता ,राजेश चौधरी,दीपक गुप्ता ,कमलेश चौधरी के रूप में हुई है आरोपियों के कब्जे से *14,380 रुपये नगद और ताश के पत्ते* बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ *धारा 13 जुआ एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नितेश सिंह और प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।





