Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी नाबालिग: विजयराघवगढ़ पुलिस ने देवास से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी नाबालिग: विजयराघवगढ़ पुलिस ने देवास से किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा।


विजयराघवगढ़, घर में डांट पड़ने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को विजयराघवगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास जिले से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया 
दिनांक 28/05/2026 को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयराघवगढ़ में धारा *137 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इसी तरह19/10/2026 को एक और नाबालिग के गुम होने का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने दोनों बालिकाओं की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई।
*देवास से मिली बालिका*
पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद दिनांक
19/10/2026 को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में एक बालिका ने बताया कि वह परिजनों की डांट से व्यथित होकर घर छोड़कर देवास चली गई थी।
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर दोनों बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*टीम की रही अहम भूमिका*
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि जगदीश पांडे, आरक्षक अंजनी झा, महिला आरक्षक जयंती एवं सायबर टीम के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

विडियो

[ View All ]