ढीमरखेड़ा जनपद पंचायतमें प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन की तबादला सूची के बाद कृष्णकांत पांडे ने शुक्रवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।
जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर उपायुक्त विकास कृष्णकांत पांडे शुक्रवार पूर्वाह्न जनपद कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से चार्ज लिया।
*निवर्तमान सीईओ जबलपुर रवाना*
उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत निवर्तमान सीईओ यजुवेंद्र कोरी का स्थानांतरण जिला पंचायत जबलपुर में परियोजना अधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर अब पांडे जी जनपद की कमान संभालेंगे।
*ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति*
कार्यभार संभालने के साथ ही श्री पांडे के कंधों पर जनपद की 73 ग्राम पंचायतों के विकास की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उनसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
नए सीईओ के आने से क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों में तेजी आने और पंचायतों की कार्यप्रणाली में कसावट आने की उम्मीद क्षेत्रवासियों ने जताई है।





