सिलौंडी,अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी सिलौंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से रेत ढो रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डाला में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी *अनिल कुमार पांडे* ने तत्परता दिखाते हुए स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी की।
मौके पर रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला। पुलिस ने वाहन चालक अंकित दुबे से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज और रॉयल्टी पर्ची मांगी, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। कागजात न मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन मानते हुए जब्त कर लिया।
*वैधानिक कार्रवाई शुरू*
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया है और खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह और रामसेवक विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।





