Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @दीपावली पर खतरनाक कार्बाइड गन पर बैन: बेचा या बजाया तो होगी FIR, कलेक्टर ने जारी किया धारा 163 का आदेश।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @दीपावली पर खतरनाक कार्बाइड गन पर बैन: बेचा या बजाया तो होगी FIR, कलेक्टर ने जारी किया धारा 163 का आदेश।

कटनी। दीपावली पर धमाका करने के लिए बाजार में आने वाली जानलेवा *कार्बाइड गन* पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की *धारा 163* के तहत आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू हो गया है।
*आंख-चेहरे के लिए बेहद खतरनाक है कार्बाइड गन*
प्रशासन को जानकारी मिली थी कि दीपावली पर लोहे, स्टील और PVC पाइप में कैल्शियम कार्बाइड भरकर तेज धमाका करने वाली अवैध गन बाजार में बेची जा रही हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला केमिकल आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचा सकता है। आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।
*क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?*
आदेश के अनुसार जिले में -
लोहे, स्टील या PVC पाइप से बनी कार्बाइड गन की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा- प्रतिबंधित पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री पर भी रोक रहेगी।
*उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई*
कलेक्टर कार्यालय ने सभी थानों, राजस्व अधिकारियों और नगर पालिका/पंचायतों को अपने सूचना पटल पर आदेश चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार या संस्था के खिलाफ *भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223* के तहत आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

विडियो

[ View All ]