कटनी। जिले में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। दोनों अधिकारियों के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स ने बड़वारा तहसील में बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन अवैध रेत घाटों तक जाने वाले रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर पूरी तरह बंद कर दिया है।
*इन घाटों पर चली जेसीबी*
खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक दबिश देकर कार्रवाई की। टीम ने -
*भुड़सा संगम घाट*- *नौवा घाट*- *विलायतखुर्द घाट*- *देवरी और गुड़ाकला घाट* सहित अन्य चिन्हित घाटों तक पहुंचने वाले कच्चे रास्तों को बीच से काट दिया।
उद्देश्य साफ है - इन रास्तों से भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर घाट तक न पहुंच सकें और अवैध उत्खनन-परिवहन पर पूरी तरह ब्रेक लगे।
*अवैध कारोबार पर पैनी नजर*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर खनिज अधिनियम और अन्य कानूनी धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी कमलकांत परस्ते, पवन कुशवाहा, बड़वारा तहसीलदार ऋषि गर्ग और थाना प्रभारी सुयश पांडे सहित प्रशासन और पुलिस का अमला मौजूद रहा।





