Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@मुरवारी से पोंडी मार्ग अधूरा, 32 लाख स्वीकृत होने के बाद भी काम नहीं, जिपं सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@मुरवारी से पोंडी मार्ग अधूरा, 32 लाख स्वीकृत होने के बाद भी काम नहीं, जिपं सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत।

कटनी।  ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मुरवारी से पोंडी मार्ग के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है।जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 22 मुरवारी (सनकुई) की सभापति  ज्योति बृजभूषण बैरागी ने इस संबंध में कलेक्टर आशीष तिवारी को पत्र क्रमांक *145/26 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, शिकायती पत्र सोपा 6 जून 2023 को स्वीकृत हुआ था मार्ग, अब तक अधूरा*
पत्र में उन्होंने बताया कि ग्राम मुरवारी से पोंडी मार्ग *6 जून 2023 को जन विश्वास बैठक के माध्यम से स्वीकृत* हुआ था। जिसकी लागत लगभग *32 लाख रुपये* थी। लेकिन वर्ष 2023-24 से 2026 तक यह कार्य आज तक पूर्ण नहीं किया गया है।
ज्योति बैरागी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार जनपद और जिले के अधिकारियों से इसकी जाँच करवाई, मौके पर माप भी किया गया, राशि का भुगतान भी दिखाया गया लेकिन धरातल पर सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ।
*ग्रामीणों को भारी परेशानी*
सड़क अधूरी होने के कारण मुरवारी, पोंडी और आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क पूरी करने की मांग की है।
जिपं सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि मुरवारी से पोंडी मार्ग की तत्काल जाँच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

मालवांचल

[ View All ]

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

विडियो

[ View All ]