Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@पिंडरई में रोड पर तालाब जैसे हालात, पत्रकार लोनेश्वर पुरी ने उठाया मुद्दा, कलेक्टर से लगाई गुहार।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@पिंडरई में रोड पर तालाब जैसे हालात, पत्रकार लोनेश्वर पुरी ने उठाया मुद्दा, कलेक्टर से लगाई गुहार।

विरासन पाली से पिंडरई PWD रोड गांव में अधूरी छोड़ी, जलभराव से राहगीरों की जान जोखिम में*
*ढीमरखेड़ा ग्राम पिंडरई में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर वरिष्ठ पत्रकार *लोनेश्वर पुरी* ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कलेक्टर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर पिंडरई गांव के अंदर अधूरी पड़ी PWD सड़क को तत्काल पूरा कराने की मांग की है।
शिकायत में बताया गया कि *विरासन पाली से पिंडरई तक PWD विभाग* द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन विभाग ने गांव के बीचों-बीच का काम अधूरा ही छोड़ दिया। न तो पूरी सड़क बनी और न ही दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण हो सका।
*परिणाम - गांव में नरक जैसे हालात*
नाली नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में ही पूरे गांव की सड़क पर 1 से 2 फीट पानी भर जाता है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी,बुजुर्ग और महिलाओं का फिसलकर गिरना,गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का डर,मरीजों को अस्पताल ले जाने में आफत
पत्रकार लोनेश्वर पुरी ने कलेक्टर से मांग की है कि पिंडरई के अंदर छूटे हुए PWD के अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए, पक्की नाली बनाई जाए और सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए।

मालवांचल

[ View All ]

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

विडियो

[ View All ]