Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@तिलमन और गौरा में आदिवासियों के पट्टे पर भू-माफियाओं का कब्जा, अपनी ही जमीन पर मजदूर बनने को मजबूर।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@तिलमन और गौरा में आदिवासियों के पट्टे पर भू-माफियाओं का कब्जा, अपनी ही जमीन पर मजदूर बनने को मजबूर।

2001-02 में भू-अधिकार के तहत मिला था पट्टा, जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग। 
*कटनी।* ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम तिलमन एवं ग्राम गौरा के आदिवासी किसानों की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित किसानों ने जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से कलेक्टर कटनी को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
जिला पंचायत सदस्य, संचार एवं संकर्म समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संघ म.प्र. के प्रदेशाध्यक्ष  अजय कुमार गोटिया कलेक्टर कटनी के नाम पत्र जारी किया है।
ग्राम तिलमन एवं गौरा के आदिवासी किसानों को *वर्ष 2001-02 में शासन की योजनांतर्गत भू-अधिकार के तहत पट्टे* प्रदान किए गए थे।
लेकिन क्षेत्र के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा गरीब आदिवासियों के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर शासन द्वारा प्रदाय भू-भूमियों पर *अवैध कब्जा* कर लिया गया है।
*अपनी जमीन पर ही मजदूर*
सबसे दुखद पहलू यह है कि दबंगों ने कब्जा करने के बाद उन्हीं आदिवासियों को उनकी ही भूमि पर मजदूरी करने को मजबूर कर दिया है। अपना अधिकार पाने के लिए किसानों ने अनेक स्तरों पर अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन आज तक उन्हें उनका हक नहीं मिला।
अजय गोटिया ने कलेक्टर से मांग की है कि -
 आवेदकों के साथ न्याय करते हुए उनकी भूमि का अधिकार दिलाया जाए। अवैध कब्जा करने वाले दबंगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
  संबंधित विभागों को आदेश प्रदान कर गरीब आदिवासियों को उनका अधिकार वापस दिलाया जाए।

मालवांचल

[ View All ]

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

विडियो

[ View All ]