Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस का एक्शन: पटाखा दुकानों और गोदामों का किया आकस्मिक निरीक्षण, संचालकों को दी सख्त हिदायत।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस का एक्शन: पटाखा दुकानों और गोदामों का किया आकस्मिक निरीक्षण, संचालकों को दी सख्त हिदायत।

विजयराघवगढ़, आगामी त्योहारों को देखते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित अस्थाई पटाखा दुकानों और गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य* एवं अनुविभागीय अधिकारी *श्री वीरेन्द्र धार्वे* के मार्गदर्शन पर यह कार्रवाई की गई।
निरीक्षण दल में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ *निरीक्षक अभिषेक चौबे* और तहसीलदार विजयराघवगढ़  मनीष शुक्ला की संयुक्त टीम शामिल रही।
एसपी के मौखिक निर्देश पर त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में लगी अस्थाई पटाखा दुकानों पर पहुंचकर टीम ने स्टॉक, सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी व्यवस्थाओं को चेक किया।
इस दौरान सभी पटाखा दुकान संचालकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करने, समुचित सुरक्षा व्यवस्था रखने, विस्फोटक सामग्री का सावधानीपूर्वक विक्रय करने की समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने और असामाजिक तत्वों को दुकानों से दूर रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]