Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@पनसोखर के सरपंच अरविंद साहू पद से पृथक, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, पुत्र की फर्म को 16 लाख का लाभ पहुंचाने का मामला।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@पनसोखर के सरपंच अरविंद साहू पद से पृथक, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, पुत्र की फर्म को 16 लाख का लाभ पहुंचाने का मामला।

कटनी। पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर ने विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत पनसोखर के सरपंच अरविंद साहू को सरपंच पद से पृथक कर दिया है। साथ ही उन्हें 6 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए निर्हित घोषित किया है।
*पुत्र की फर्म को पहुंचाया लाभ*
जांच में पाया गया कि सरपंच ने अपने पुत्र अतुल साहू के नाम से संचालित *सिद्ध ट्रेडर्स* को नियम विरुद्ध आर्थिक लाभ पहुंचाया। फर्म को 72,860 रुपये और 15,47,780 रुपये, इस प्रकार कुल *16,20,640 रुपये* का भुगतान किया गया। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्यों में भी वित्तीय अनियमितताएं प्रमाणित हुईं।
जिला पंचायत सीईओ ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 एवं 40 के तहत यह कार्रवाई की है।
*शिकायत पर हुई जांच*
ग्राम पनसोखर निवासी गणेश साहू की शिकायत पर प्रकरण की जांच कराई गई। जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ के प्रतिवेदन का परीक्षण किया गया। सरपंच और सचिव का पक्ष भी सुना गया और उन्हें सफाई का पूरा अवसर दिया गया। तथ्यों के आधार पर यह कठोर निर्णय लिया गया।
*सचिवों पर भी गिरी गाज*
प्रकरण में सचिवों की जवाबदेही भी तय की गई। तत्कालीन सचिव रीना साहू एवं कार्यरत सचिव उत्तम सिंह की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है।
साथ ही मंगल भवन निर्माण की बकाया राशि 60,000 रुपये सामग्री प्रदाता को नियमानुसार भुगतान कराने के लिए जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ को निर्देशित किया गया है।
*जीरो टॉलरेंस का संदेश*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय धन जनता की अमानत है। पद, प्रभाव या व्यक्तिगत संबंधों की आड़ में शासकीय धन के दुरुपयोग को संरक्षण नहीं मिलेगा। पंचायतों में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]