Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@भटगांवा के जंगल में अवैध कटाई और अतिक्रमण का मामला: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@भटगांवा के जंगल में अवैध कटाई और अतिक्रमण का मामला: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश।

कटनी ढीमरखेड़ा वन विभाग ने भटगांवा के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी दिलराज और राजू सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
  3 अक्टूबर को भटगांवा के पीएफ 295 में करीब 30 से 40 लोग अन्य लोगों के बरगलाने पर जंगल काटने पहुंचे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची।
*टीम से मारपीट की नौबत*
रेंजर ने बताया कि मौके पर लोगों को काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने और मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान जो चार लोग लोगों को भड़का रहे थे और कटाई कर रहे थे, उन्हें नामजद किया गया था। इनमें से दो मुख्य आरोपी दिलराज और राजू सिंह को आज न्यायालय में पेश किया गया है। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
*शिकार की योजना का खुलासा*
जांच में मौके पर टूटे हुए जाल भी पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये जाल उन्हीं के द्वारा लगाए गए थे। रेंजर के अनुसार यह क्षेत्र घना जंगल है, प्रस्तावित क्षेत्र से लगा हुआ है, जहां लगातार तेंदुआ और अन्य वन्य जीव विचरण करते हैं। यहां संकटग्रस्त प्रजातियों के घोंसले भी हैं। ऐसे में यहां शिकार की योजना और अतिक्रमण सभी के लिए नुकसानदायक है।
शासन की ओर से अधिवक्ता मंजुलता और एडीपीओ मिश्रा ने न्यायालय में पक्ष रखा। न्यायालय ने मामले की गंभीरता पर विचार किया।
*संगठित अतिक्रमण का आरोप*
 जांच में सामने आया है कि ये लोग संगठित तरीके से अतिक्रमण कर रहे हैं। मंडला-डिंडोरी से लोगों को बुलाकर यहां भड़काया जाता है। भटगांवा में पिछले 2-3 साल से लगातार कब्जे का प्रयास हो रहा है। वन विभाग की टीम जब जाती है तो मारपीट की कोशिश होती है और महिलाओं को आगे कर दिया जाता है, जिससे टीम को पीछे हटना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पहले मंडला के लोगों को बुलाकर अतिक्रमण कराया जाता है, फिर उन्हीं की शिकायत की जाती है। जब विभाग उन्हें भगाता है तो ये लोग खुद उस जगह पर कब्जा कर लेते हैं। इस पूरी योजना को विभाग ने विफल कर दिया है।
*वन अधिकार पट्टे का लालच*
 कुछ लोगों को वन अधिकार पट्टे का लालच है। शासन 2005 से पहले के पात्र लोगों को खुद आगे आकर पट्टे दे रहा है, उनकी मदद की जा रही है। लेकिन इस लालच में गलत तरीके से जमीन हथियाना, पेड़ काटना और जंगल को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी और पूरी तरह बेदखली की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]