Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • 80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा।

80 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल का कठोर कारावास, एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा।

 मनासा (निप्र)। विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रजापति ने मादक पदार्थ (डोडाचूरा) की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अगस्त 2019 की है। आरोपी प्रहलाद सिंह उर्फ पप्पू पिता हरिसिंह सोंधिया और कन्हैयालाल उर्फ कृष्णा पिता प्रभूलाल नायक (दोनों निवासी लासुडीतंवर) एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर दो कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर ले जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर मनासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया था। इस मामले में मनासा थाने पर अपराध क्रमांक 352/19 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/15, 25 और 29 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया (सत्र प्रकरण क्रमांक 16/19)
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय के समक्ष 15 महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रेमसुख पाटीदार के तर्कों और साक्ष्यों से सहमत होते हुए न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को दोषी माना और उक्त सजा सुनाई।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]