Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • राजस्थान के 6 शहरों में पारा 10°C से नीचे:MP-छत्तीसगढ़-बिहार में बारिश; यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा, रांची में 20 फ्लाइट कैंसिल

राजस्थान के 6 शहरों में पारा 10°C से नीचे:MP-छत्तीसगढ़-बिहार में बारिश; यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा, रांची में 20 फ्लाइट कैंसिल

दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 6 शहरों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 7.7, उदयपुर में 8.7 और चूरू में 9.5 डिग्री पारा रहा।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में चक्रवात ‘अकवान’ और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से मौसम बदल गया है। MP के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश हो रही है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में ठंड बढ़ी है। रविवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उज्जैन में आठवीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9 बजे के बाद कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को भी एक-दो जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को कई इलाकों में बारिश हुई। बिलासपुर के भैसमा में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में 14.9 मिमी बारिश हुई। बादलों और बारिश से दिन का तापमान गिरा है।

बिहार में रविवार सुबह नालंदा और भागलपुर में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में पटना समेत 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई। वहीं, झारखंड में खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर 20 फ्लाइट रद्द और 4 डायवर्ट करनी पड़ीं।

मालवांचल

[ View All ]

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

विडियो

[ View All ]