Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • मोहम्मद लतीफ भट कौन? कश्मीर में इकलौता एक्टिव टेररिस्ट, आतंकी जाकिर का चेला जो कभी करता था शीशे का काम

मोहम्मद लतीफ भट कौन? कश्मीर में इकलौता एक्टिव टेररिस्ट, आतंकी जाकिर का चेला जो कभी करता था शीशे का काम

जम्मू-कश्मीर में इस समय एक ही आतंकी जिंदा है। जो एक्टिव रहकर आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है। मोहम्मद लतीफ भट उर्फ ​​अब्दुल लतीफ भट एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में कुलगाम के सीआरपीएफ कैंपर हुए आतंकी हमले में उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर हुए हमले ने घाटी के 'इकलौते' एक्टिव आतंकी मोहम्मद लतीफ भट उर्फ ​​अब्दुल लतीफ भट को चर्चा में ला दिया है। माना जा रहा है कि भट ने यह हमला किया था, जिसमें सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए। इन 3 जवानों में से एक की हालत गंभीर है। सिक्योरिटी एजेंसियों को संदेह है कि इस हमले में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट शामिल हो सकता है। भट जुलाई में शोपियां में हुए एक सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान बच निकला था।

लतीफ भट कौन है?

22 साल का यह आतंकी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के ख्रेवन चादर गांव का रहने वाला है। और उसने अश्मुजी के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद भट ने बैचलर डिग्री के लिए गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन कोर्स पूरा नहीं किया। कॉलेज छोड़ने के बाद, भट ने कुछ समय तक शीशे का काम (ग्लेजियर के तौर पर) किया। 2025 की शुरुआत में वह घर छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया।

आतंकी संगठनों से कैसे हुआ संपर्क लतीफ भट को 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने भर्ती किया था, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक छद्म संगठन है। वह लश्कर के एक सदस्य, जाकिर अहमद गनाई से प्रेरित होकर आतंकवाद की राह पर आया था। भट का संपर्क पाकिस्तान में बैठे घोषित आतंकवादी सज्जाद गुल से उसकी पत्नी ने कराया था। बाद में सज्जाद गुल ने ही भट को संगठन में शामिल किया। नवंबर 2025 में जब वह लापता हो गया, तो 'कश्मीर रिवोल्यूशनरी आर्मी' (KRA) ने घोषणा की कि वह उनके संगठन में शामिल हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक लतीफ भट दक्षिण कश्मीर में एकमात्र सक्रिय आतंकवादी है।

 

लतीफ भट को क्यों ढूंढा 

  • पुलिस ने लतीफ भट का संबंध जुलाई 2026 में जम्मू-कश्मीर में हुए दो हमलों से है।
  • 22 जुलाई को अनंतनाग में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या कर दी गई थी।
  • 31 जुलाई को कुलगाम के किलामी गांव में एक ईंट भट्ठे पर दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया गया।
  • बाद में चोटों के कारण उन दोनों मजदूरों की मौत हो गई। इन हमलों को अंजाम देने का आरोप भट पर है।
  • CRPF कैंप पर आतंकवादियों के हमले से एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मोहम्मद की तलाश तेज कर दी थी।
  • पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 15 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की है।
  • पुलिस के पोस्ट में में 3 और आतंकियों बिलाल अहमद मीर, मोहम्मद उमर मीर और आबिद कय्यूम लोन के नाम भी शामिल हैं।

मालवांचल

[ View All ]

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

विडियो

[ View All ]