Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • सर्दी / देश के 7 राज्यों में शीतलहर, राजस्थान के सीकर में 13 साल बाद 8वें दिन भी पारा माइनस में

सर्दी / देश के 7 राज्यों में शीतलहर, राजस्थान के सीकर में 13 साल बाद 8वें दिन भी पारा माइनस में

दैनिकभास्कर@ हिमालय की ये तस्वीर आईटीबीपी ने जारी की है। हिमालय की ये तस्वीर आईटीबीपी ने जारी की है। राजस्थान के फतहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा। राजस्थान के फतहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री रहा। छत्तीसगढ़ में भी सर्दी पूरे शबाब पर है। छत्तीसगढ़ में भी सर्दी पूरे शबाब पर है। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में जमी ओस की बूंदें। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में जमी ओस की बूंदें। करगिल सबसे ठंडा, पारा माइनस 15.1 डिग्री, तीन राज्यों में अलर्ट जारी राजस्थान के 4, पंजाब-हरियाणा, मप्र के दो-दो शहरों में पारा 4 डिग्री से कम नई दिल्ली. हिमालयीन राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीत लहर चल रही है। दिल्ली में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहां पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। उधर, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कश्मीर में चिल्ले कलां (भीषण सर्दी का मौसम) का आगमन हो गया है। चिल्ले कलां 40 दिनों तक 31 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद 20 दिन का चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का नंबर आएगा। अभी तक चिल्ले कलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे गया था, जब प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। शुक्रवार को श्रीनगर में पारा माइनस 4.9 डिग्री रहा। ये एक दिन पहले माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस था। करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा लद्दाख का लेह क्षेत्र रहा। वहां पारा मानइस 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री रहा। कुपवाड़ा में पारा माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली समेत 5 राज्यों में घना कोहरा शीत लहर के साथ दिल्ली में घना कोहरा शुरू हो गया है। इससे दृश्यता कम रही। खराब हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में 22 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में भी अलर्ट रहेगा। कोहरे का असर चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम और मप्र में भी रहने के आसार हैं। दक्षिण में बारिश श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण राज्यों खासकर अंाध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई। कई जगह बिजली भी गिरी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]