Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • एक नया इतिहास रचने को तैयार नासा जाने क्या है मामला

एक नया इतिहास रचने को तैयार नासा जाने क्या है मामला

एक नया इतिहास रचने को तैयार नासा, जानें- क्‍या है मामला एक नया इतिहास रचने को तैयार नासा, जानें- क्‍या है मामला पृथ्‍वी से लगभग 6.5 बिलियन किमी 6.5 अरब किमी की पर स्थित यह यान अंतरिक्ष में इतनी दूर की खोज के लिए एक नया रिकार्ड बनाएगा। ... मंगलवार को नए साल में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक नया इतिहास रचने जा रहा है। उसका न्‍यू होराइजंस नामक अंतरिक्ष यान अब तक की सबसे लंबी दूरी तय कर कुइपर बेल्‍ट में स्थित दूरस्‍थ पिंड अल्टिमा थुले के पास पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित करेगा। पृथ्‍वी से लगभग 6.5 बिलियन किमी 6.5 अरब किमी की पर स्थित यह यान अंतरिक्ष में इतनी दूर की खोज के लिए एक नया रिकार्ड बनाएगा। ऐसे हुई खोज अल्टिमा थुले को चार साल पहले हबल दूरबीन की मदद से खोजा गया था। प्रारंभ में इसे (486958) 2014 के रूप में सूचीबद्ध किया था। बाद में सार्वजनिक परामर्श के बाद इसका नाम अल्टिमा थुले रखा गया। यह एक लैटिन वाक्‍यांश है, जिसका अर्थ है ज्ञात दुनिया से आगे एक जगह। यह पिंड बहुत अधिक बर्फ, धूल और शायद कुछ बड़े चट्टानों के टुकड़ों से बना है। दूरबीन से जुटाए गए डाटा के मुताबिक थोड़े लाल रंग के साथ इसकी सतह काली है। यह अमेरिका अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है, जो सौर मंडल के बाहरी बौने ग्रह प्‍लूटो के अध्‍ययन के लिए छोड़ा गया था। इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी, 2006 किया गया था। यह नौ वर्षों के बाद 14 जुलाई 2015 को प्‍लूटो के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था। क्‍या है मकसद नासा प्‍लूटो से आगे कुछ तलाशना चाहता था। इसके लिए यह अंतरिक्ष यान सबसे उपयुक्‍त था। न्‍यू होराइजंस अल्टिमा के आकार, रोटेशन, रचना और पर्यावरण का अध्‍ययन करेगा। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि दूर दुनिया में स्थित इस पिंड की उत्‍पत्ति कैसे हुई। क्‍या है चुनौतियां यह घटना प्‍लूटो के पास से गुजरने की तुलना में ज्‍यादा चुनौती भरी है। इस अंतरिक्ष यान में लगे बेहद शक्तिशाली दिशा तय करने वाले यंत्र तस्‍वीरें उतार रहे हैं। न्‍यू होराइजंस के लाग्‍स रेंज रिकोनिसेंसे इमेजर से ली गई तस्‍वीरें इस अंतरिक्ष यान को अल्टिमा थुले की स्थिति की जानकारी भी दे रही हैं, लेकिन यदि किन्‍हीं कारणों से संकेत भेजने वाले यंत्र बंद हो गए तो तो यान खाली जगह चिंता का विषय है। अल्टिमा को केवल चार साल पहले खोजा गया था। इसकी स्थिति और गति प्‍लूटो की तुलना में बहुत अधिक अनिश्चित है। अंतरिक्ष यान की खूबियां एक जनवरी को 6. 5 बिलियन किमी होगी अंतरिक्ष यान की धरती से दूरी। 3500 किलोमीटर इतनी दूरी से अल्‍टीमा थुल के पास से गुजरेगा यह अंतरिक्ष यान। 20 महीने में धरती पर अल्‍टीमा थुले से संबंधित डाटा भेजने में लेगा इतना समय। 6 घंटे रेडियो संकेतों को धरती पर भेजने में लेगा इतना समय ।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]