Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • मोदी का तंज, कांग्रेस ने सरकार चलाई या अपने 'मिशेल मामा' का दरबार

मोदी का तंज, कांग्रेस ने सरकार चलाई या अपने 'मिशेल मामा' का दरबार

दैनिक जागरण @ ओडिशा के बारीपदा में जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।... भुवनेश्वर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमले किए। ओडिशा के बारीपदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। देश की आंखों में धूल झोंकने वालों की नीयत को, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की राजनीति को, अपने मनोरंजन के लिए पवित्र संसद को इस्तेमाल करने वालों के बचपने को, देश के सामने उजागर किया।' मोदी ने आगे कहा कि वंदे मातरम से देश में कुछ लोगों को तकलीफ होगी, देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता कहते हैं कि मोदी 'भारत माता की जय' से लोगों का अभिवादन क्यों करता हैं। मोदी ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, 'समझ नहीं आता है कि कांग्रेस ने सरकार चलाई है या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया है। देश के बजाए बिचौलियों की रक्षा में जिनकी भूमिका रही है, उनकी जांच एजेंसियां करेंगी। मिशेल ने कई बातों का खुलासा किया, संभवतः जितनी जानकारी पीएम को नहीं होती थी, उससे ज्यादा बिचौलियों को होती थी।' 7332 करोड़ की देंगे सौगात मोदी मयूरभंज जिले के बारीपदा में 7332 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-215 व छह के फोरलेन एवं दो रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास समेत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसीएल) की बालेश्वर-हल्दिया गैस पाइपलाइन का लोकार्पण एवं टाटा-बादामपहाड़ के बीच पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी छह शहरों भद्रक, जाजपुर, आसिका, केंदुझर, कटक एवं ढेंकानाल के पासपोर्ट केंद्रों का लोकार्पण करेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]