Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया की बादशाहत भी है बरकरार, कोई है ही नहीं टक्कर में

कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया की बादशाहत भी है बरकरार, कोई है ही नहीं टक्कर में

कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया की बादशाहत भी है बरकरार, कोई है ही नहीं टक्कर में Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने 2-1 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद इतिहास रचा था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी।... दुबई, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में पहली जीत से भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को यहां जारी आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है। भारत के 116 अंक हैं और वह विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम बनी हुई है। कप्तान कोहली के बल्लेबाजों की रैंकिंग में 922 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (897) से 25 अंक आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि युवा रिषभ पंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में कैगिसो रबादा अब भी सूची में शीर्ष पर है जबकि भारतीयों में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: पांचवें और नौवें स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 711 अंक लेकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड को अपना तीसरा स्थान बरकरार रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला जीतनी होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी इसके एक दिन बाद शुरू होने वाली दो मैचों की श्रृंखला में महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेंगे। इंग्लैंड अगर 3-0 से क्लीन स्वीप करता है तो उसके 109 अंक हो जाएंगे लेकिन वह तब भी भारत और दक्षिण अफ्रीका से पीछे रहेगा जबकि श्रृंखला का परिणाम कुछ भी रहने पर वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर रहेगा। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच श्रृंखला का परिणाम कुछ भी रहने पर दोनों टीमें क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बनी रहेंगी। ऑस्ट्रेलिया को हालांकि 2-0 से जीत दर्ज करने पर तीन अंक मिलेंगे और उसके 104 अंक हो जाएंगे जबकि श्रीलंका को दो अंक का नुकसान होगा ओर उसके 89 अंक रह जाएंगे। श्रीलंका अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो उसके 95 अंक हो जाएंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से केवल दो अंक पीछे रहेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]