Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • *रतनगढ़ मे BSNL मोबाईल नेटवर्क सेवा के हाल हो रहे बैहाल,*

*रतनगढ़ मे BSNL मोबाईल नेटवर्क सेवा के हाल हो रहे बैहाल,*

निर्मल मूंदडा रतनगढ़@एक तरफ जहा दूरसंचार के क्षेत्र में सभी मोबाईल कम्पनियों के द्वारा नित नई तकनीक एवं सुविधा ग्राहकों की सेवा में दिन प्रतिदिन प्रस्तुत की जा रही है वही भारत सरकार की सबसे बडी दूरसंचार कम्पनी भारतीय दूरसंचार विभाग लिमिटेड BSNL के द्वारा भी जावद, सरवानिया महाराज, दडोली, डिकैन, जाट सहित कई स्थानों पर 3G के टावर लगा दिये गए हैं लेकिन रतनगढ़ नगर इस सुविधा से आज भी पूरी तरह से अछूता है वर्तमान मे लेंडलाईन एवं मोबाईल वार्तालाप की रतनगढ क्षेत्र में अच्छी नेटवर्क सुविधा मिलने लगी है लेकिन इंटरनेट डाटा नेटवर्क के मामले मे आज भी वही घिसी पिटी 2G सेवाएं भी ग्राहकों को सही तरीक़े से उपलब्ध नही हो पा रही है जबकि दूरसंचार के क्षेत्र में सबसे पुरानी कंपनी भारत सरकार की BSNL है जहां अन्य दुरसंचार क्रांति के क्षेत्र मे सभी कंपनियां 3G, 4G नेटवर्क के साथ ही इससे भी बढ़कर मोबाइल तकनीक सुविधाएं एवं बैहतरीन निशुल्क डाटा नेटवर्क ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है वही BSNL के द्वारा केवल कहने के लिए उपभोक्ताओं को निशुल्क डाटा एवं बातचीत की सुविधा दी जा रही है जिसका लाभ उपभोक्ताओं को नही मील पा रहा है रतनगढ़ नगरीय क्षेत्र में भी बीएसएनएल का 3G टावर नहीं चल रहा है *नगर में नहीं चलता 2G भी,और 3G टावर लगा जंगल मे*- विडंबना देखिए कि रतनगढ़ में बस स्टैंड के ऊपर दूरसंचार विभाग के द्वारा ढाई तीन वर्षो पहले नगर परिषद रतनगढ से 3500 ₹ महिने मे एक कमरा और जगह किराये पर लेकर मोबाइल टावर लगाया गया था जिससे कि नेटवर्क की समस्या के साथ ही 3G टावर का सेटअप भी लगाया जाना प्रस्तावित था इस टावर के लगने से नेटवर्क की समस्या तो काफी हद तक सुधर चुकी है लेकिन उक्त टावर पर 3G का सेटअप आज तक नहीं लगाया गया है दुर जनसंचार विभाग के अधिकारियों के द्वारा रतनगढ़ नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जो 3G टावर लगाया हुआ है वह नगर से काफी दूर जाट रोड के किनारे जंगल में लगाया गया है जिस पर 3G सुविधा का टावर होने की बात कहीं जा रही है तो क्या जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए 3G टावर की सुविधा दी जा रही है जबकि नगर में 2G टावर का नेटवर्क भी बहुत मुश्किल से पकड़ पाता है कहीं यह सोची समझी रणनीति के तहत प्राइवेट कंपनियों के साथ अधिकारी कर्मचारियों की जुगलबंदी या गठजोड़ का नतीजा तो नहीं जिसका खामियाजा रतनगढ़ क्षेत्र के भोले भाले उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है *इनका कहना है* हमने रतनगढ बस स्टैंड क्षेत्र मे 3G नेटवर्क के लिये ही टावर लगाया था पर आगे से अभी तक आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने से इसे हम चालू नहीं कर सके जिसके लिये हम उच्च अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क मे है बहुत जल्द हम इसे चालू करने का प्रयास करेंगे नहीं तो बीएसएनएल ऑफिस पर लगे 3 जी सेटअप को बस स्टैंड पर सेट करवाएंगे *आलोक यादव sdot मोबाईल नीमच मंदसौर क्षेत्र* यह सही है कि रतनगढ़ नगरीय क्षेत्र में 3G का नेटवर्क नहीं चल पा रहा है विभाग के द्वारा तिवृता से कार्य किया जा रहा है संभवत: इसी माह मे रतनगढ़ मे 3G नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी ___*सौरभ गौड़ जिला दूरसंचार अधिकारी नीमच मंदसोर*

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]