Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • 'पैड मैन' के बाद अक्षय कुमार अब बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

'पैड मैन' के बाद अक्षय कुमार अब बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

Dainik Jagran इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर युद्ध के मैदान में होंगे। इस साल उनकी फिल्म केसरी रिलीज़ होने वाली है जो बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। ... मुंबई। भारत के अंतिम हिन्दू क्षत्रिय राजा कहे जाने वाले पृथ्वीराज चौहान के जीवन में बनने वाली फिल्म में अक्षय कुमार का लीड रोल में काम करना तय हो गया है। ये फिल्म इस साल शुरू होगी और अगले साल इसे रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर युद्ध के मैदान में होंगे। इस साल उनकी फिल्म केसरी रिलीज़ होने वाली है जो बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। ये फिल्म इस साल होली के मौके पर रिलीज़ होगी और इसके बाद ही अक्षय पृथ्वीराज चौहान को लेकर अपना अभियान शुरू करेंगे। यह फिल्म यशराज प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा जबकि चाणक्य फेम डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक अक्षय जल्द ही अपने रोल के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। चौहान वंश के पृथ्वीराज चौहान का कार्यकाल 1178 से 1192 के बीच रहा। उनका साम्राज्य अजमेर से दिल्ली तक फ़ैला था। सिर्फ 15 साल की उम्र में राजा के सिंघासन पर बैठे पृथ्वीराज की 13 रानियां थी लेकिन उनकी संयोगिता के साथ की प्रेम कहानी हमेशा से फेमस रही। उन्होंने मोहम्मद गोरी के साथ कई बार युद्ध किया और उसे बंदी तक बना लिया। लेकिन एक युद्ध में गोरी ने पृथ्वीराज पर विजय पाई और उन्हें बंदी बना कर कई तरह से प्रताड़ित किया। वो अंधे तक हो गए। बाद में पृथ्वीराज ने चंद बरदाई के साथ मिलकर योजना बनाई और शब्दभेदी बाण से गोरी का खात्मा किया। राव चंद बरदाई भट्ट ने अपनी किताब पृथ्वीराज रासो में इस योद्धा के बारे में विस्तार से बताया है। कुछ समय पहले सनी देओल ने भी कहा था कि वह पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें वो प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। पिछले दिनों जब अक्षय से ये पूछा गया कि पृथ्वीराज चौहान तो थोड़े मोटे थे, तो क्या वह किरदार के लिए वजन बढ़ायेंगे? इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या आपने देखा है...उन्हें? वजन को लेकर मैं बहुत नेचुरल प्रोसेस पर यकीन करता हूं। मैं थोड़ा बहुत वजन बढ़ा सकता हूं लेकिन मैं अत्यधिक प्रेशर देकर कभी भी कुछ भी करने में यकीन नहीं करता हूं और न ही मैं कभी कर पाऊंगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]