Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, आठ की मौत बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, आठ की मौत

बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, आठ की मौत बिहार में बड़ा रेल हादसा: सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी, आठ की मौत

Jagran@ बिहार के वैशाली में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दिल्‍ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई, जिसमें आठ यात्रियों के मारे जाने की सूचना मिली है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। ... पटना [जेएनएन]। बिहार के वैशाली जिले में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग के पास पटरी से उतर गई। हादसे में अब तक आठ लोगों के मरने की सूचना मिल चुकी है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना टूटी पटरी पर ट्रेन के गुजरने के कारण हुई। ऐसे में तोड़फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया सकता। ट्रेन में कुंभ स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की भीड़ ज्‍यादा थी। दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्यों को लेकर रेल मंत्री लगातार रेलवे बोर्ड के संपर्क में हैं। उन्‍होंने रेल यात्रियों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस दुखद घटना को लेकर संवेदना प्रकट की है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तड़के 3.52 बजे मेहनर रोड से गुजरी थी। इसके बाद करीब 3.58 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे के अनुसार दुर्घटना का कारण पटरी का टूटा होना था। ट्रेन के 11 डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। इनमें से तीन स्लीपर (एस-8, एस-9 और एस-10) हैं। एक जनरल कोच और एक एसी कोच (बी-3) भी पटरी से उतरे हैं। हादसे में एक डिब्बा पूरी तरह से पलट गया है। हादसे के बाद सहदेई बुजुर्ग स्टेशन पर एनडीआरएफ टीम पहुंची गई है। क्रेन की मदद से ट्रेन के डिब्बों को काटकर यात्रियों को निकाला जा रहा है। सूचना मिलने पर वैशाली डीएम राजीव रौशन और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों भी पहुंचे गए हैं। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा की घोषणा इस बीच रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर दी गई है। गंभीर घायलों को एक लाख तथा अन्‍य घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। सामने आने लगे मरने वालों के नाम मरने वालों में खगड़िया नगर परिषद वार्ड नंबर-24,बलुआही के इंदिरा देवी और नरसिंह यादव की पत्नी शामिल हैं। मरने वालों में कटिहार के एक ही परिवार के तीन लोग शमशुद्दीन, अंसार आलम और सईदा शामिल हैं। वे कटिहार के कोनाकमाथ गांव के रहने वाले थे। रेलवे ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर इस बीच रेलवे ने हेल्‍पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। राहत बचाव कार्य के लिए सोनपुर और बरौनी से ART टीम को रवाना कर दिया गया है। हादसे के बाद बछवाड़ा-हाजीपुर सिंगल लाइन पर परिचालन रद कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, वे ये हैं: सोनपुर- 06158-221645 हाजीपुर- 06224-272230 बरौनी- 06279-23222

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]