Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • *नल से पानी बहने की बात को लेकर मारपीट करने वाले दों आरोपीयों को सजा एवं जुर्माना।

*नल से पानी बहने की बात को लेकर मारपीट करने वाले दों आरोपीयों को सजा एवं जुर्माना।

जावद। श्री एम. ऐ. देहलवी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा दों आरोपीयों को घर के सामने नल से पानी बहने की बात को लेकर मारपीट करने का दोषी पाकर न्यायालय उठने तक के कारावास एवं कुल 1000-1000रू. जुर्माने से दण्डित किया। सहायक मीड़िया सेल प्रभारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 04 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 12.05.2015 की प्रातः 10ः00 बजे की है। फरियादीया कमलाबाई के घर के सामनें नल चल रहे थे, बर्तन पुरा भरने से पानी बहकर पड़ोसी सुभाषसिंह के मकान में चला गया इसी बात को लेकर आरोपी सुभाषसिंह फरियादीया को बोला की पानी क्यों ढ़ोल रही है और आरोपी सुभाषसिंह हथौड़े से मारने दौड़ा इतने में आरोपी की पत्नि कुशालबाई ने आरोपी के हाथ से हथौड़ा छिनकर कमलाबाई से मारपीट की व थप्पड़ों से भी मारपीट की, जिससे फरियादीया कमलाबाई को चोंट आई। *श्री एम. ए. देहलवी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा* आरोपीगण (1) सुभाषसिंह पिता ईश्वरसिंह, उम्र-31 वर्ष, (2) कुशालबाई पति सुभाषसिंह उम्र-27 वर्ष, निवासी-ग्राम कोटड़ी इस्तमुरार, तहसील जीरन, जिला-नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में न्यायालय उठने तक के कारावास व कुल 1000-1000रू. के जुर्माने से दण्डित किया तथा फरियादीया कमलाबाई को धारा 357 दप्रस के अंतर्गत क्षतिपूर्ति स्वरूप 1000रू. राशि देने का आदेश दिया गया। *न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री आकाश यादव, ए.डी.पी.ओ. द्वारा की गई।*

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]