Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • पत्नी जलती रही और पति बचाने की बजाए मोबाइल पर परिजन को सुनाता रहा चीखें।

पत्नी जलती रही और पति बचाने की बजाए मोबाइल पर परिजन को सुनाता रहा चीखें।

नाईदुनिया वेबसाइट@ होशंगाबाद। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील मंत्री द्वारा ड्राइवर वीरू उर्फ विनोद पचौरी की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़ों को एसिड से गलाने का मामला अभी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं शनिवार रात हुई एक और घटना ने लोगों को दहलाकर रख दिया। पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो साल के बेटे के सामने मिट्टी का तेल डाल लिया। पति फोन पर अपने परिजनों को पत्नी की हरकत के बारे में बताने लगा, इसी दौरान महिला ने बेटे को धक्का देकर खुद को आग लगा ली। धूं-धूकर जल रही पत्नी को बचाने की बजाए पति फोन पर अपने परिजन को उसकी चीखें सुनाता रहा। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, लेकि न रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला की मां व भाई ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के समय पति की बातचीत का एक ऑडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जाँच में जुटी। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10.30 बजे बाबई रोड स्थित तिवारी कॉलोनी में रहने वाली कल्पना पति कुलदीप गढ़ेवाल (26) घर पर बुरी तरह जल गई, जिस वक्त कल्पना जल रही थी। उसी वक्त कु लदीप मोबाइल फोन पर अपने परिचित से बात कर रहा था। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। कल्पना को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान 6.50 बजे कल्पना की मौत हो गई। फोन पर बताता रहा... देखो कल्पना ने आग लगा ली कल्पना के पिता नारायणदास लिखार बीएसएनएल में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर पदस्थ हैं। नारायणदास शिवपुरी से रविवार सुबह होशंगाबाद पहुंचे तो उन्हें अपनी बेटी का शव जिला अस्पताल में रखा मिला। उन्होंने बताया कि यहां उनके रिश्तेदारों ने बताया कि शनिवार रात को कुलदीप का फोन उनके पास आया था, जब उससे बात रही थी, तभी चीखने की आवाजें भी आ रही थी। जब कुलदीप से चीखने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कल्पना ने आग लगा ली है। इस वह यह बताता रहा कि देखो कल्पना ने आग लगा ली। कल्पना की मां बीना, भाई दीपक और पिता ने आरोप लगाया है कि कल्पना ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि कल्पना को कम दहेज लाने का ताना देकर उससे मारपीट की जाती थी। उसे चार-चार दिन तक भूखा रखा जाता था। इधर कोतवाली टीआई आशीषसिंह पवार ने बताया कि महिला की मौत कि न परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]