Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • 'संजू' दूसरे सोमवार को भी की बढ़िया कमाई, दो दिन में होगी 300 करोड़ पार

'संजू' दूसरे सोमवार को भी की बढ़िया कमाई, दो दिन में होगी 300 करोड़ पार

सिनेमाघरों में शानदार वीकेंड देखने के बाद रणबीर की फ़िल्म 'संजू' का दूसरा सोमवार भी ठीक-ठाक रहा है। इस दिन फिल्म को करीब 9 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। दूसरे वीकेंड पर इस फिल्म ने लगभग 63 करोड़ रुपए कमाए थे। अब इस फिल्म की 275 करोड़ रुपए के करीब है। यह बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी के साथ दौड़ रही है और रिकॉर्ड-दर-रिकॉर्ड बना रही है। 29 जून को रिलीज़ हुई 'संजू' ने 5 मई को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 202.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। रणबीर की यह पहली फ़िल्म है, जिसने 200 करोड़ क्लब में दाखिया लिया हो। शुक्रवार (6 जुलाई) को 'संजू' लगभग 13 करोड़ रुपए के धमाकेदार कलेक्शन के साथ दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गई। दूसरे शुक्रवार के इस कलेक्शन के बाद 'संजू' अब तक 216 करोड़ जमा कर चुकी है। इसके साथ ही फ़िल्म ने 'प्रेम रतन धन पायो' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2015 की दीवाली पर रिलीज़ होकर 207.40 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। पहले शुक्रवार के मुक़ाबले दूसरे शुक्रवार को संजू के कलेक्शंस में लगभग 61 फीसदी गिरावट आई है, मगर वर्किंग वीक यानि सोमवार से शुक्रवार तक संजू के कलेक्शंस गिरने की दर लगभग एक समान है, जो इस बात का संकेत है कि फ़िल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता अभी भी बरकरार है। आंकड़ों के अध्ययन से यह भी अंदाज़ा लगता है कि दूसरे वीकेंड में संजू कुछ और फ़िल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म अभी भी 3900 स्क्रींस पर लगी हुई है। अगर स्क्रींस की इस संख्या को बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में परिवर्तित करें तो हर रोज़ 'संजू' 40 करोड़ तक जमा करने की स्थिति में है। अगर फ़िल्म इसका आधा भी करती है तो दूसरे हफ़्ते में प्रतिदिन 20 करोड़ करने की उम्मीद की जा सकती है। पहले वीकेंड में 120 करोड़ जमा करने वाली 'संजू' अगर दूसरे वीकेंड (6-8 जुलाई) में 50 करोड़ जमा कर लेती है, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं। हालांकि यह आंकड़ा शनिवार और रविवार के कलेक्शंस पर निर्भर करता है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]