Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • इंग्लैंड से जीते वनडे सीरीज तो टीम इंडिया को होगा ये बड़ा फायदा

इंग्लैंड से जीते वनडे सीरीज तो टीम इंडिया को होगा ये बड़ा फायदा

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजर अब वनडे सीरीज जीतकर आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने पर है। अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को इस सीरीज में 3-0 से हरा देती है तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वनडे रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर इंग्लैंड इसी अंतर से जीत दर्ज करता है तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर लेगा और उसकी बढ़त दस अंक की हो जाएगी। वर्तमान में इंग्लैंड वनडे की नंबर 1 तो वहीं भारत नंबर 2 की टीम है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेला जाएगी। पहला वनडे इन दोनों के बीच पहला वनडे गुरुवार को नॉटिंगम में होगा। इस सीरीज में जहां टीम रैंकिंग सुधारने पर भारतीय टीम का ध्यान होगा तो वहीं कप्तान कोहली के पास और रैंकिंग प्वाइंट्स हासिल करने का अवसर भी होगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी 909 अंक के साथ वनडे में पहले स्थान पर काबिज है

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]