Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ रतनगढ़ में नो दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ रतनगढ़ में नो दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ

धर्म की रक्षा का कार्य बहुत कठिन है। संत श्री पारसमणी महाराज निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़@आज के समय में व्यर्थ की इधर उधर की बाते करना बहुत ही आसान कार्य है पर धर्म की बात पर अडिग रहकर इसकी रक्षा का काम करना बहुत कठिन कार्य है उक्त आशय के विचार बुधवार दिनांक 11 जुलाई से माहेश्वरी समाज भवन रतनगढ़ में श्री राम ज्ञान यज्ञ महोत्सव अयोध्या से पधारे श्री रामकथा एवं भागवत प्रवक्ता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल संत श्री पारसमणी जी महाराज अवध धाम अयोध्या के मुखार विंद से नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के प्रथम दिवस कथा शुभारम्भ के दौरान भक्तो के सम्मुख संत श्री ने कहे।महाराज श्री ने अपने प्रवचनो के दौरान आगे बताया कि अगर ह्रदय में पवित्रता नहीं है तो फिर भजन कीर्तन या सत्संग करने से कोई लाभ नहीं है क्योंकि रघुनाथ की कृपा के द्वारा ही भगवान तक पहुंचा जा सकता हैं। *लौकिक धर्म के लिये रामचरित मानस का श्रवण जरूरी*_ संत श्री ने बताया कि अगर आपका परलोक सुधारना है तो श्रीमद् भागवत का श्रवण करो लेकिन अगर आपको इसी लोक को सुधार कर जीवन धन्य करना है तो श्रीरामचरित मानस का श्रवणकर अपने जीवन में उतारना बहुत जरूरी है संत श्री ने कहा कि प्रभु के सत्संग, भजन, कीर्तन में यदि जाओ तो वहां जरूर नाचना चाहिए वहां आपका तन नही भी नाचे तो कोई बात नहीं पर प्रभु भक्ति में लीन होकर आपका मन जरूर नाचना चाहिए तभी इस जीवन से मुक्ति मिलेगी एवं स्वर्ग की प्राप्ति होगी। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से स्वर्ग की प्राप्ति होती है लेकिन श्री रामचरित मानस् के श्रवण मात्र से आपका पूरा घर परिवार ही स्वर्ग बन जाता है *शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ*_ इसके पूर्व दोपहर 12:15 बजे भगवान श्री गोवर्धननाथ मंदिर रतनगढ़ से बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मालु महिला पुरुष भक्तों के द्वारा श्रीरामचरित मानस् की पौथी को बारी बारी से सिर पर रखकर बैंड बाजो की धुन पर मधुर स्वर लहरियो के बीच सुमधुर भजनों की धुन पर नाचते गाते भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री माहेश्वरी समाज भवन पर जाकर समाप्त हुई रास्ते में कई जगह भक्तों ने संत श्री का पुष्पाहार से स्वागत कर आशिर्वाद लिया *इन्होंने किया महाराज जी का स्वागत*_ विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात महाराज श्री का पुष्पाहारो से स्वागत जगदीशचंद्र ईनाणी, जमनालाल मूंदड़ा, पुरुषोत्तम सोडाणी, भागचंद मूंदड़ा, सुरेशचंद्र मंडोवरा, प्रकाशचंद्र लढ़ा, ओमप्रकाश मंडोवरा, कैलाशचंद्र व्यास, बनवारीलाल पाराशर, कैलाश लढा, कल्याणमल मूंदड़ा, कैलाशचन्द्र मंडोवरा, निर्मल मूंदड़ा, श्रीमती संपतबाई सोनी, श्रीमती पिंकी मूंदड़ा, श्रीमती मंजू मंडोवरा , सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों ने किया दोपहर 1 बजे से कथा प्रारंभ हुई समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गणेशदास जी महाराज अयोध्या के सानिध्य में शुरु हुई नो दिवसीय, श्री राम कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक स्थान माहेश्वरी समाज भवन रतनगढ़ पर रखा गया है

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]