Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • फैनी तूफान पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपए, सीएम राहत कोष में जमा कराई राशि

फैनी तूफान पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपए, सीएम राहत कोष में जमा कराई राशि

Danik bhaskar@ बॉलीवुड . अक्षय कुमार इन दिनों नागरिकता विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लोग उन्हें कनाडियन नागरिकता को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन वो इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए फैनी तूफान पीड़ितों के लिए आगे आएहैं। उन्होंने पीड़ितों के लिए सीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। चैन्नई और केरल बाढ़पीड़ितों की कर चुके हैं मदद हिंदुस्तान टाइम्स अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा के मुख्यमंत्री कोष में ये राशि जमा कराई गई है। अखबार ने ओडीशा के सीएम ऑफिस से संपर्क करने की कोई कोशिश की है। लेकिन फिलहाल सीएम ऑफिस ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।इससे पहले चैन्नई और केरल में आई बाढ़ के वक्त भी अक्षय आगे आए थे। चैन्नई बाढ़ के दौरान उन्होंने 1 करोड़ रुपए दान किए थे। वहीं केरल में बाढ़ के वक्त उन्होंने मोटी रकम दान की थी। इतना ही नहीं अक्षय शहीदों के लिए भी दान दे चुके हैं। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के घरवालों के लिए मदद पहुंचाई थी। सेना के लिए भी आगे रहते हैं अक्षय अक्षय ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जीत राम गुर्जर की पत्नी सुदंरी देवी को 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी। इसके लिए जीत के छोटे भाई ने उन्हें शुक्रिया अदा किया था। अक्षय ने भारत सरकार के साथ मिलकर 'भारत के वीर पुत्र' एप की शुरुआत की है। इस एप के जरिए देश का कोई भी नागरिक 1 रुपए से लेकर अपनी जेब के मुताबिक दान कर सकता है। ये रकम शहीदों के परिवार और सेना की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]