Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • चैम्पियंस लीग में इंग्लैंड के क्लब टॉटेनहैम हॉटस्पर ने नीदरलैंड के क्लब अजाक्स को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

चैम्पियंस लीग में इंग्लैंड के क्लब टॉटेनहैम हॉटस्पर ने नीदरलैंड के क्लब अजाक्स को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

Dainik bhaskar.टॉटेनहैम की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। उसने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में अजाक्स को 3-2 से हराया। पहला लेग वह 0-1 से हार गया था। इस तरह एग्रीगेट स्कोर 3-3 हो गया, लेकिन अवे गोल के आधार टॉटेनहैम फाइनल में पहुंच गया। अजाक्स ने टॉटेनहैम के घरेलू मैदान पर एक गोल किया था, लेकिन टॉटेनहैम ने उसके होमग्राउंड पर तीन गोल किए। टॉटेनहैम की टीम फाइनल में इंग्लैंड के ही क्लब लिवरपूल से 1जून को खेलेगी। यूरोप के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार इंग्लैंड के दो क्लब आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2008 में चैम्पियंस लीग के खिताबी मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चेल्सी की टीम आमने-सामने थी। उससे पहले 1972 में टॉटेनहैम और वोल्व के बीच यूएफा कप का फाइनल हुआ था, लेकिन वह चैम्पियंस लीग नहीं था। लुकस मौरा लुकस मौरा। लुकस मौरा की हैट्रिक, 204 सेकंड में दो गोल किए टॉटेनहैम के लिए लुकस मौरा इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने अपने 50वें चैम्पियंस लीग मैच में तीन गोल किए। लुकस ने पहला गोल 55वें, दूसरे 59वें और तीसरा 90+6वें मिनट में किया। उन्होंने शुरुआती दो गोल 204 सेकंड में किए। इससे पहले अजाक्स के लिए पहला गोल कप्तान मैथिस डी लिट ने 5वें मिनट में किया। यह चैम्पियंस लीग में अजाक्स का 150वां गोल था। इसके बाद 36वें मिनट में हाकिम जियाक ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। हैरी केन टॉटेनहैम के स्टार फुटबॉलर हैरी केन इस मैच में चोट के कारण नहीं खेले। लुकस सेमीफाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले 5वें फुटबॉलर लुकस मौरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले पांचवें फुटबॉलर बने। इससे पहले इटली के डेल पिएरो, क्रोएशिया के इविका ओलिच, पोलैंड के रॉबर्ट लेवेंदोस्की और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसा कर चुके हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]