Follow Us

आईपीएल का फायनल हैदराबाद में लाइव

दैनिक भास्कर @. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का फाइनल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई के 5 विकेट गिर चुके हैं। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक हैं। रोहित ने 14 गेंद पर 15, डीकॉक ने 17 गेंद पर 29 और सूर्यकुमार ने 17 गेंद पर 15 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 7 गेंद पर 7 रन ही बना पाए। रोहित-डीकॉक के कैच धोनी ने पकड़े मुंबई का पहला विकेट 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा। शार्दुल ठाकुर की गेंद को कट करने की कोशिश में क्विंटन डीकॉक विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी को कैच थमा बैठे। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा भी पवेलियन लौट गए। दीपक चाहर की गेंद पर उनका कैच भी धोनी पकड़ा। इस समय मुंबई का स्कोर 45 रन था। इन दोनों के आउट का असर मुंबई के रनरेट पर भी पड़ा। उसने पहले 4 ओवर में 37 रन बनाए थे, जबकि अगले 4 ओवर में वह 16 रन ही बना पाई। क्वालिफायर-1 में चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव को इमरान ताहिर ने बोल्ड किया। इमरान का यह इस सीजन में 25वां विकेट है। वे इसके साथ ही पर्पल कैप के भी हकदार बने।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]