Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बस मालिक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपीयों को राजीनामा हो जाने के बावजूद सजा व जुर्माना।

बस मालिक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपीयों को राजीनामा हो जाने के बावजूद सजा व जुर्माना।

मनासा। श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा दो आरोपीयों को बस से सामान उतारने की बात पर बस मालिक के साथ मारपीट करने के आरोप का दोषी पाकर न्यायालय उठने तक के कारावास एवं कुल 900-900रू जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 06 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 14.10.2013 की दिन के 4ः30 बजे शिवपुरिया फण्टा, थाना कुकडेश्वर की हैं। कुन्दवासा से रतनगढ़ चलने वाली बस का मालिक फरियादी राजू खाती बस के साथ रतनगढ़ जा रहा था। बस में किसी व्यक्ति ने खाद का कट्टा रतनगढ ले जाने के लिए रखा था, जब बस शिवपुरिया पॅहुची तो आरोपी जीवन बस में से खाद का कट्टा उतारने लगा तो बस मालिक राजू खाती ने यह बोलते हुए कि खाद के कट्टे को रतनगढ ले जाना हैं, उसे रोक दिया। इसके बाद फरियादी दुसरी बस से कुकडे़श्वर आया और साथी मोहनलाल के साथ मोटरसाईकल से बस चैकिंग के लिए निकला, जब वह शिवपुरिया फंटे पर पॅहुचा तो आरोपी जीवन व उसके साथी भगतराम ने राजू व मोहनलाल का रास्ता रोककर उसके साथ धारदार हथियार से मारपीट करके हुए उसे अश्लील गॉलिया दी व मोटरसाईकल में तोड़फोड़ करके जान से मारने की धमकी देकर चले गये। फरियादी ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में की, जिस पर से अपराध क्रमांक 165/13, धारा 341, 294, 323, 324, 506, 427 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस कुकड़ेश्वर द्वारा दोनो आहतगण का मेडिकर कर तथा आरोपीयों को गिरफ्तार कर शेष विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में फरियादी राजू व आहत मोहनलाल सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया। इसी दौरान फरियादी व आहत तथा आरोपीगण का आपस में राजीनामा हो जाने से राजीनामा योग्य धारा 341, 323, 506, 427 भादवि के अंतर्गत प्रकरण समाप्त हो गया किन्तु धारा 294, 324 भादवि (अश्लील गॉलीया देना व धारदार हथियार से मारपीट करना) राजीनामा योग्य न होने से *श्री धर्म कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा* द्वारा आरोपीगण (1) जीवन पिता रमेश बंजारा, उम्र-28 वर्ष व (2) भगतराम पिता चंदा बंजारा, उम्र-27 वर्ष, दोनो निवासी-ग्राम शिवपुरिया, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच को न्यायालय उठने तक के कारावास एवं कुल 900-900रू जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]