Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • निर्मल मुंदड़ा की रिपोर्ट:जिले को मीले मेडिकल कॉलेज की सुविधा, इसके लिए शहर से बाहर बने नवीन अस्पताल- सखलेचा

निर्मल मुंदड़ा की रिपोर्ट:जिले को मीले मेडिकल कॉलेज की सुविधा, इसके लिए शहर से बाहर बने नवीन अस्पताल- सखलेचा

प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में हुई जिला योजना समिति की बैठक, शामिल हुए विधायक सखलेचा नीमच/जावद। प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। नीमच जिले में 200 बैड का एक ओर अस्पताल स्वीकृत हुआ है अगर यह अस्पताल शहर के बाहर हाइवे के आसपास बनता है तो प्रधानमंत्री मोदी की योजना के अनुरूप पहले चरण में ही नीमच जिले को मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिल सकती है। क्या प्रशासन इसके लिए प्रयास कर रहा है। मेडिकल काॅलेज के लिए करीब 20 एकड की जमीन होना आवश्यक है। नवीन अस्पताल स्वीकृत हुआ है। अगर उसे हम मेडिकल कॉलेज स्वीकृति की योजना के अनुसार बनाए तो यह जिले के लिए बहुत बडी उपल्ब्धी होगी। मेडिकल कॉलेज खुलता है तो करीब 2000 युवाओं के रोजगार मिलेगा। इसलिए भविष्य की योजना को देखते हुए नवीन अस्पताल निर्माण हेतू जमीन चिन्हित की जाए। यह बात जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कलेक्टोरेट में प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराडा की मौजूदगी में हुई जिला योजना समिति की बैठक में कही। दोपहर करीब सवा 2 बजे प्रभारी मंत्री कराडा की अध्यक्षता,जावद विधायक सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर अजयसिंह गंगवार, एसपी राकेश सगर, सीईओ कमलेश भार्गव की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। बैठक में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा कहा पिछली बैठक में जावद विधानसभा क्षेत्र में किसी टेलिकाॅम कंपनी द्वारा जो सडक किनारे लाइन खुदाई की गई थी। इस संबंध में पिछली बैठक में मामला उठाया गया था लेकिन उस संबंध में क्या कार्रवाई की गई योजना समिति के फोल्डर में कोई जानकारी नहीं दी गई है। क्या कारण है। बारिश के कारण सडके धश रही है और दुर्घटनाएं हो रही है। अगर सडक दुर्घटना में किसी की माैत हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन हाेगा। वहीं आगे सखलेचा ने कहा विधानसभा क्षेत्र में कई निर्माण कार्य अधूरे पडे है। जो ठेकेदार समय सीमा में काम नहीं कर रहे है उन्हें ब्लेक लिस्ट क्यों नहीं की जा रही है। प्रभारी मंत्री ने मामले में उचित कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर गंगवार को निर्देश दिए। पिछली बैठक में विधायक सखलेचा की मांग पर प्रभारी मंत्री कराडा ने आरटीओ को हर कॉलेज में शिविर लगाकर लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन आरटीओ ने सिर्फ जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज में शिविर लगाकर इती श्री कर ली। इस विधायक सखलेचा ने आपत्ति ली। इस पर प्रभारी मंत्री ने आरटीओ विक्रम राठौर को फटकार लाई आैर जिले के सभी कॉलेज में शिविर लगाकर लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए। कई पंचायतों में अनुग्रह सहायता की 2 लाख की राशि हितग्राहियों को नहीं मिली है। तो जावद में मृतक का राशन कार्ड, आधारकार्ड, वोटर कार्ड सहित नगर परिषद द्वारा बना मृत्यु प्रमाण में उम्र 58 साल बताई गई है बावजूद परिषद ने मृत की उम्र 60 साल से अधिक बताकर अनुग्रह सहायता हितग्राही का नाम काट दिया गया। परिषद ने मृतक के परिवार को 5 हजार रूपए की अंत्योष्टि सहायता तक वापस जमा कराने के लिए मृतक के परिवार को नोटिस जारी कर दिया है। जो गलत है जब परिषद द्वारा बना मृत्यू प्रमाण पत्र और अन्य सभी दस्तावेज 58 साल दर्शा रहे है तो हितग्राही का योजना से नाम कैसे निरस्त हो गया इसकी जांच कर मृतक के परिवार को 2 लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाए। बैठक में कृषि विभाग, जलसंसाधन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, उद्यानिकी सहित अन्य विभाग की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अवंतिका जाट, उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल, अपर कलेक्टर विनयकुमार धोका, रतनगढ नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा, जिला पंचायत सदस्य कारूलाल चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कमचारी उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]