Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • न्यायालय में विचाराधीन सांसद व विधायक के विरूद्ध चल रहे प्रकरण भोपाल की अदालत में चलेंगे।

न्यायालय में विचाराधीन सांसद व विधायक के विरूद्ध चल रहे प्रकरण भोपाल की अदालत में चलेंगे।

नीमच। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच के न्यायालय में चल रहे वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता व वर्तमान विधायक दिलीपसिंह परिहार के विरूद्ध प्रकरण मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2018 में किए जारी नोटिफीकेशन के पालन में जल्द ही विशेष सत्र न्यायालय, भोपाल स्थानातंरीत किये जायेगे। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा बताया गया कि जिला न्यायालय नीमच में वर्तमान निर्वाचित सांसद सुधीर गुप्ता के विरूद्ध 1 प्रकरण तथा वर्तमान निर्वाचित विधायक दिलीपसिंह परिहार के विरूद्ध 2 प्रकरण विचाराधीन हैं। यह प्रकरण आचार संहिता के दौरान पुलिस थाना नीमच केंट पर धारा 188 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध हुए थे, जो कि वर्तमान में श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच के न्यायालय में लंबित हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा फरवरी 2018 में जारी नोटिफीकेशन क्रमांक बी/1187/जबलपुर दिनांक 26.02.2018 में यह आदेशित किया गया हैं कि जो वर्तमान निर्वाचित सांसद व विधायकों के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों में चल रहे प्रकरणो का विचारण 21वें विशेष सत्र न्यायालय, भोपाल में होगा। इसी नोटिफीकेशन के आदेश के पालन में रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ द्वारा श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच के न्यायालय में उक्त दोनो प्रकरणों को 21वें विशेष सत्र न्यायालय, भोपाल में भेजने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये हैं, जिस पर नियम पेशी पर सुनवाई होकर उक्त दोनो प्रकरणो को 21वें विशेष सत्र न्यायालय, भोपाल में भेजे जाने के संबंध में श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जावेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]