Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 , इंग्लैंड पहली बार बना चैंपियन।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 , इंग्लैंड पहली बार बना चैंपियन।

मेजबान इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप हासिल किया। मैच टाई रहने के बाद फैसला सुपर ओवर में गया, जहां दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहने के बाद ज्यादा बाउंड्रीज की वजह से इंग्लैंड चैंपियन बना। इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में पहुंचा और पहली बार खिताब जीतने में सफल रहा। वैसे उसने राउंड रॉबिन दौर में न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराया था। इस बार दो ऐसे अनोखे संयोग हुए थे जो यह संकेत दे रहे थे कि इंग्लैंड चैंपियन बनेगा और आखिरकार उतार-चढ़ाव भरे फाइनल में वह बाजी मारने में सफल रहा। पहला संयोग यह था कि पिछली दो बार से मेजबान टीम वर्ल्ड चैंपियन बन रही थी और इस बार मेजबान होने के नाते इंग्लैंड का खिताब का दावा मजबूत हो गया था। दूसरा संयोग यह था कि पिछले दो बार से गत चैंपियन को हराने वाली मेजबान टीम वर्ल्ड चैंपियन बन रही थी और इस बार भी ऐसा ही हुआ। 2011 का वर्ल्ड कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने आयोजित किया था और खिताबी मुकाबला खेला गया था दो सह-मेजबानों भारत और श्रीलंका के बीच। भारत ने मुंबई में श्रीलंका को आसानी से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसी तरह 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। इस वर्ल्ड कप का फाइनल भी दोनों सह-मेजबानों के बीच खेला गया था और ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार यानी 2019 में इंग्लैंड वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा था और उसने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता। इस तरह मेजबान देश खिताबी हैट्रिक लगाने में सफल रहा। यह भी अजब संयोग : - 2011 में भारत ने क्वार्टर फाइनल में गत विजेता (2007 के चैंपियन) ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया। इसके बाद आगे चलकर भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता। - 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने गत विजेता भारत (2011 के चैंपियन) को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया। इसके बाद मेलबर्न में हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया। - 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में गत विजेता (2015 के चैंपियन) ऑस्ट्रेलिया को हराया है। अब उसके पास फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और चैंपियन बना।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]