Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन द्वारा 6 दिवसीय योग थेरेपी शिविर 22 जुलाई से।

पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन द्वारा 6 दिवसीय योग थेरेपी शिविर 22 जुलाई से।

लोकेन्द्र फतनानी 19/जुलाई/2019 नीमच। पूज्य सिन्धी पंचायत के सिन्धी पंचायत महिला संगठन द्वारा 6 दिवसीय योग थेरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पूज्य सिन्धी पंचायत महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश तलरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि नि:शुल्क योग थेरेपी शिविर दिनांक- 22 से 27 जुलाई (सोमवार से शनिवार) तक स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव आश्रम मंदिर के गोविन्दराम आलमचन्द हाल में सिर्फ महिलाओं के लिए प्रतिदिन सायंकाल 5 से 6 बजे तक योग थेरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में योग थेरेपी द्वारा जिन महिलाओं को कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, आगे पीछे झुकने से दर्द, पैरों में दर्द, हाथ पैर सुन होना, झुनझुनी होना आदि जैसी तकलीफ़ से परेशान है उनका उपचार किया जाएगा। इस शिविर में सभी समाज की महिलाएं नि:शुल्क स्वास्थ लाभ ले सकती है। इस शिविर में डॉ. दीप्ति-आशीष सोनी अपनी सेवाऐं देंगे। शिविर में महिलाओं को अपने साथ स्वयं का मेट् या चद्दर जरूर लेकर आना जरूरी है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]