Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • अमिताभ बच्चन और बेटी श्वेता के ऐड पर उठा बड़ा सवाल, केस दर्ज करने की दी चेतावनी

अमिताभ बच्चन और बेटी श्वेता के ऐड पर उठा बड़ा सवाल, केस दर्ज करने की दी चेतावनी

नई दिल्ली: केरल की आभूषण कंपनी के लिये अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी के डेढ़ मिनट के विज्ञापन की एक बैंक यूनियन ने आलोचना की है. यूनियन ने विज्ञापन को घृणित बताया और कहा कि इस विज्ञापन का मकसद बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है. आल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन ने विज्ञापनदाता आभूषण कंपनी कल्याण जूलर्स के खिलाफ मुकदमे की आज चेतावनी दी. संगठन ने कंपनी पर विज्ञापन के जरिये लाखों कर्मचारियों की भावना को आहत करने का आरोप लगाया है. आईबीओसी के महासचिव सौम्य दत्ता ने आरोप लगाया कि विज्ञापन का जो विचार और लहजा दिखाया गया और इसका जो तात्पर्य है , वह घृणित और अपमाजनक है. इसका मकसद वाणिज्यिक लाभ के लिये बैंक प्रणाली में अविश्वास पैदा करना है. वहीं कल्याण जूलर्स ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह कल्पना पर आधारित है. कल्याण जूलर्स ने दत्त को लिखे पत्र में कहा है , ‘‘... यह पूरी तरह काल्पनिक है और हमारा बैंक अधिकारियों को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं है.’’ कंपनी के अनुसार इसके लिये विज्ञापन से पहले उद्घोषणा भी की गयी है. इसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है. विज्ञापन में बच्चन एक बुजुर्ग के किरदार में हैं और श्वेता नंदा उनकी बेटी बनी हैं.

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]