Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • अभियान विश्वास के तहत पुलिस विभाग की 2281 मे से 1981 शिकायतो का निराकरण ।

अभियान विश्वास के तहत पुलिस विभाग की 2281 मे से 1981 शिकायतो का निराकरण ।

प्रदीप जैन@ पुलिस कप्तान का प्रयास सफल रहा । सिंगोली - नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सगर के नीमच की कमान संभालने के बाद जनहित तथा जनता मे पुलिस की छवि अच्छी बने इसके लिए नये नये अभियान चलाये गये जिनमे अभियान विश्वास भी एक है । इस अभियान के माध्यम से पुलिस कप्तान ने अपने अधिनस्त सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाली हर शिकायत या रिपोर्ट का त्वरित निराकरण करे । तथा सहि ओर सच्चे फरियादी को न्याय मिले ओर अपराधी को सजा मिले इस लक्ष्य को लेकर काम करे । पुलिस कप्तान के इस अभियान विश्वास का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है । दिनांक 16 जनवरी 2019 से 30 अगस्त 2019 तक जिले मे कुल 2281 शिकायते दर्ज हुई जिनमे से 1981 शिकायतो का निराकरण हो गया है । कुल मिलाकर 85 प्रतिशत शिकायतो पर त्वरित कार्रवाई होकर उनका निराकरण हो जाना अपने आप में बड़ी बात है । इस अभियान के फलस्वरूप विगत माह मे शरीर संबधी अपराधो मे 20 प्रतिशत की कमी तथा कार्यालय स्तर की शिकायतो मे 15 प्रतिशत की कमी आई है । जिले की 2281 शिकायत मे से 1981 का निराकरण हो गया है । शेष बची 300 शिकायत मे कुछ अन्य विभागो से संबंधित शिकायत भी है । जिनके निराकरण हेतू भी संबंधित विभागो से पुलिस विभाग ने अनुरोध किया है । अभियान विश्वास के तहत सीमावर्ती पुलिस थाना सिंगोली मे आयी कुल 142 शिकायतो मे से 136 शिकायतो का निराकरण हो गया है । कुल 6 शिकायतो का निराकरण होना लंबित है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]